Saturday , May 18 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / सपा में शामिल हुए आठ विधायक, अखिलेश बोले-भाजपा में गिर रहे विकेट, ‘बाबा’ से कैच छूटा

सपा में शामिल हुए आठ विधायक, अखिलेश बोले-भाजपा में गिर रहे विकेट, ‘बाबा’ से कैच छूटा

लखनऊ। आज शुक्रवार को अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार भाजपा वाले हिट विकेट हो गए। लगातार उनके विकेट गिर रहे हैं। ‘बाबा’ से कैच छूट गया है। वे लोग हमारे नेताओं की स्ट्रैटजी नहीं समझ पाए। किसी ने नहीं सोचा था मौर्या जी पूरी टीम के साथ आ जाएंगे। लोग कह रहे हैं कि यह चुनाव लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल है, लेकिन यही फाइनल चुनाव है। इस बार वर्चुअल रैली होगी। हम समाजवादी लोग वर्चुअल, डिजिटल और फिजिकल भी चलेंगे। गांव-गांव जाएंगे। सभी दिशानिर्देशों का पालन करेंगे।अखिलेश ने कहा कि डिजिटल इंडिया की गड़बड़ी कौन भूल जाएगा। छापा मारना था किसी और के यहां, मार लिया अपने यहां। अब चुनाव आ गया है। इसी दिन का हम लोग इंतजार कर रहे थे। अब साइकिल का हैंडल भी ठीक है, दोनों पहिए भी ठीक हैं। और पैडल चलाने वाले भी आ गए हैं। अब कोई नहीं रोक सकता है उसकी रफ्तार को जब समाजवादी और अंबेडकरवादी साथ आ गए हैं।सपा में शामिल होने के मौके पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा ने केशव मौर्य और स्वामी मौर्य का नाम उछाल कर सरकार बनाई थी। चर्चा थी कि सीएम होंगे केशव या स्वामी पर हुआ क्या। पहले गाजीपुर से स्काई लैंप उतारने की कोशिश की गई। फिर स्काईलैंप आते-आते बीच में ही ब्लास्ट हो गया। दूसरा स्काई लैंप गोरखपुर से लाकर पिछड़े की आंखों में धूल झोंकी गई। मौर्य ने कहा कि अब लड़ाई 80 और 20 की नहीं है। अब लड़ाई 85 और 15 की है। जो 15% अगड़े हैं, उनमें भी हमारी हिस्सेदारी है। क्योंकि उन 15 प्रतिशत में भी कई समाजवादी और अंबेडकरवादी भी हैं। आज शुक्रवार को स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी, भगवती सागर, विनय शाक्य, रोशनलाल वर्मा, मुकेश वर्मा, बृजेश कुमार प्रजापति, चौधरी अमरसिंह, अली यूसुफ अली, पूर्व मंत्री रामहेत भारती समेत कई नेता सपा में शामिल हो गये हैं।  

About team HNI

Check Also

यमुनोत्री धाम में हार्ट अटैक से एक श्रद्धालु की मौत, मरने वालों की संख्या हुई पांच

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। लाखों की संख्या में भक्त देवभूमि …

Leave a Reply