Wednesday , June 18 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / सीएम धामी से मिले मेजर जनरल तिवारी, अग्निवीर भर्ती को लेकर कही ये बात…

सीएम धामी से मिले मेजर जनरल तिवारी, अग्निवीर भर्ती को लेकर कही ये बात…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मेजर जनरल मनोज तिवारी ने मुलाकात की। इस दौरान मेजर जनरल तिवारी ने कहा कि अग्निवीर में रिक्त 2000 पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी।

मेजर जनरल मनोज तिवारी ने कहा कि अग्निवीर भर्ती में उत्तराखंड से 4500 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। 2000 रिक्त पदों पर भी जल्द भर्ती की जाएगी। जनरल तिवारी ने कहा कि आने वाली भर्तियों में भी राज्य से अधिक से अधिक युवा प्रतिभाग कर सकें, इसके लिए राज्य और जनपद स्तरों पर कैंप लगाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य सैनिक बहुल प्रदेश है। उत्तराखंड में होने वाली भर्तियों में सेना को पूरा प्रशासनिक सहयोग दिया जाएगा। सेना द्वारा राज्य में जो कैंप लगाए जाएंगे, उसमें राज्य सरकार द्वारा हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …