Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मकर संक्रांति पर खासः 200 साल बाद मकर राशि में 5 ग्रहों का दुर्लभ संयोग

मकर संक्रांति पर खासः 200 साल बाद मकर राशि में 5 ग्रहों का दुर्लभ संयोग

देहरादून। आज सूर्य के मकर राशि में आने से मकर संक्रांति पर्व मनाया जा रहा है। इस बार मकर राशि में सूर्य के साथ चंद्रमा, बुध, गुरु और शनि भी हैं। इन पांच ग्रहों का योग 200 साल बन रहा है। आज पांच राजयोग बन रहे हैं। इनमें सूर्य का उत्तरायण होना बहुत शुभ माना जा रहा है।
मकर संक्रांति पर मंगल, शनि, बृहस्पति और चंद्रमा से रुचक, शश, गजकेसरी, दान और पर्वत नाम के राजयोग बन रहे हैं। इनमें तीर्थ स्नान, पूजा और दान करने से बहुत पुण्य मिलता है। इसके लिए सुबह 8रू29 से शाम को सूर्यास्त तक पुण्यकाल रहेगा। मकर संक्रांति धार्मिक पर्व होने के साथ ही एक खगोलीय घटना भी है। जिससे धरती के उत्तरी गोलार्द्ध में सूर्य के आने से दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं।

साल में 12 संक्रांतियां, 2 ही खास
ज्योतिष ग्रंथों में साल की दो ही संक्रांतियां खास मानी गई हैं। 14 जनवरी को जब सूर्य मकर राशि में आता है, तब मकर संक्रांति होती है। इस दिन सूर्य उत्तरायण हो जाता है। जो कि करीब 6 महीने रहता है। इसके बाद जब सूर्य कर्क राशि में जाता है तो कर्क संक्रांति होती है। इस समय सूर्य दक्षिणायन होता है यानी दक्षिणी गोलार्द्ध की ओर बढ़ने लगता है। इसलिए इन दो ही संक्रांति को महत्वपूर्ण माना गया है। इनके अलावा हर महीने जब सूर्य राशि बदलता है तो उस राशि के नाम के मुताबिक मेष, वृष मिथुन संक्रांति होती है। इस तरह साल में 12 संक्रांति होती है
वृश्चिक सहित 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ समय
वृषः किस्मत का साथ मिलेगा। मेहनत बढ़ेगी और उसका पूरा फायदा भी मिलेगा।
ककः रोजमर्रा के काम पूरे हो जाएंगे। पुरानी परेशानियां खत्म होने लगेंगी। नए काम शुरू होंगे।
सिंहः दुश्मनों पर जीत मिलेगी। सेहत में सुधार होगा। दूर स्थान पर रहने वाले लोगों से मदद मिलेगी।
वृश्चिकः दोस्तों और भाइयों से मदद मिलेगी। मेहनत और पराक्रम बढ़ेगा। कई मामलों में भाग्यशाली रहेंगे।
4 राशियों पर रहेगा मिला-जुला असर
मेषः नौकरी और बिजनेस में बड़े काम होंगे, लेकिन मेहनत और तनाव भी बढ़ सकता है।
कन्याः नई योजनाओं पर काम शुरू होगा। फायदा मिलेगा, लेकिन संतान को लेकर चिंता बढ़ेगी।
धनुः धन लाभ होने के योग बन रहे हैं, लेकिन खर्चा भी बना रहेगा। गुप्त बात उजागर हो सकती है।
मीनः कामकाज का फायदा मिलेगा, लेकिन लव लाइफ में तनाव और विवाद बढ़ सकता है।
तुला और कुंभ सहित 4 राशियों को रहना होगा संभलकर
मिथुनः गुप्त बातें उजागर हो सकती हैं। धन हानि के योग हैं। नौकरी और बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है।
तुलाः माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। नौकरी और बिजनेस में परेशानियां बढ़ सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद होने के योग हैं।
मकरः रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आएंगी। मैरिड लाइफ में तनाव बढ़ सकता है। सेहत के मामलों में लापरवाही न करें।
कुंभः धन हानि हो सकती है। नौकरी और बिजनेस में विवाद और नुकसान के योग हैं। सेहत संबंधी बड़ी परेशानी की भी आशंका है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply