Thursday , June 4 2026
Breaking News
Home / अपराध / दून अस्पताल में काउंसलिंग के बहाने महिला से दुष्कर्म का प्रयास, हिरासत में आरोपी

दून अस्पताल में काउंसलिंग के बहाने महिला से दुष्कर्म का प्रयास, हिरासत में आरोपी

देहरादून: राजधानी के दून अस्पताल में एक महिला के साथ काउंसलिंग के बहाने दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एसटीआई (यौन संचारित संक्रमण) विभाग के एक काउंसलर ने जांच के नाम पर महिला को पहले काउंसलिंग कक्ष और फिर अस्पताल के बेसमेंट में ले जाकर उसके साथ अभद्रता और दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की है। स्थानीय निवासी एक महिला का दून अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह 14 दिन पहले महिला एवं प्रसूति रोग विभाग की चिकित्सकों से परामर्श और दवाएं लेकर गई थी। महिला के निजी अंग में संक्रमण की बात सामने आई थी। इसके बाद मंगलवार को वह फिर फॉलोअप के लिए आई। महिला जब एसटीआई परामर्शदाता के पास दवाई लेने के लिए पहुंची तो उसने कहा कि निजी अंग में संक्रमण की जांच करनी पड़ेगी।

पीड़िता के मुताबिक इस दौरान बिजली भी चली गई थी। उसने अंधेरे में कपड़े उतारने के लिए कहा। आरोपी कर्मचारी ने बिना ग्लव्स पहने काफी देर तक छेड़खानी की। इसके बाद उसने सही से जांचने के लिए दूसरी जगह चलने के लिए कहा। आरोपी ने महिला को अपने पीछे आने के लिए कहा। आरोप है कि वह महिला को बेसमेंट में ले गया। पीड़िता ने बताया कि उसे पता नहीं चल पा रहा था कि आरोपी उसे कहां लेकर जा रहा है।

वह बेसमेंट में पहुंची तो वहां पर चारों तरफ अंधेरा था। वह उसे एक कोने की तरफ ले गया। वह क्षेत्र चारों तरफ से प्लाई से ढका हुआ था। उसने वहां ले जाकर कपड़े उतारने के लिए कहा। इसके बाद जब महिला असहज हुई तो वह चिल्लाने लगी। आरोपी वहां से भाग गया। घटना के बाद अस्पताल में हंगामा हुआ। महिला ने फोन कर अपने पति को भी मौके पर बुला लिया।

डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट, चिकित्सा अधीक्षक, ने बताया कि मामले की जांच महिला सेल को सौंपी गई है। इस तरह के मामले बिल्कुल भी बर्दाश्त करने योग्य नहीं हैं। मामले की जांच के बाद आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About team HNI

Check Also

गंगा दशहरा पर्व: हरिद्वार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हर-हर गंगे के जयघोष से गूंजे घाट

हरिद्वार। गंगा दशहरा पर आज हरिद्वार हरकी पैड़ी में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की …