Thursday , June 19 2025
Breaking News
Home / अपराध / थाने में महिला से 10 दिन तक पुलिस के पांच जवानों ने किया गैंगरेप!

थाने में महिला से 10 दिन तक पुलिस के पांच जवानों ने किया गैंगरेप!

सिस्टम पर सवाल

  • एमपी के रीवा जिले के मनगवां में हत्या के आरोप में जेल में बंद महिला ने लगाया आरोप
  • कहा, दुष्कर्मियों में एसडीपीओ व थानेदार भी शामिल, मजिस्ट्रेट ने दिये जांच के आदेश

रीवा। यहां एक महिला ने पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। हत्या की आरोपी महिला अब जेल में है। उसका आरोप है कि थाने में 5 पुलिसकर्मियों ने 10 दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने एसडीपीओ और थाना प्रभारी भी रेप का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक शर्मनाक घटना इसी वर्ष मई महीने की है, लेकिन महिला ने ये आरोप बीते 10 अक्टूबर को लगाया जब डिस्ट्रिक्ट जज के साथ वकीलों की एक टीम जेल के निरीक्षण के लिए गई थी। जिला जज ने रीवा के एसपी राकेश सिंह को कार्रवाई के लिए चिट्ठी लिखने के साथ मामले की न्यायिक जांच के आदेश भी दिए हैं।
महिला ने अपने बयान में कहा है कि उसके साथ 9 और 12 मई के बीच दुष्कर्म किया गया जबकि पुलिस का दावा है कि उसे 21 मई को गिरफ्तार किया गया था। महिला ने कहा है कि एसडीपीओ और थाना प्रभारी के साथ तीन कॉन्स्टेबल उसके साथ रेप करने वालों में शामिल थे। उसने यह भी कहा कि थाने में पदस्थ एक महिला कॉन्स्टेबल ने इसका विरोध किया, लेकिन पुरुष पुलिसकर्मियों ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया।
जेल के निरीक्षण के लिए गई टीम में शामिल रहे वकील सतीश मिश्रा के मुताबिक महिला का दावा है कि उसने तीन महीने पहले जेल के वॉर्डन से इसकी शिकायत भी की थी। वार्डन ने भी इस बात की पुष्टि की है। उसके बयान के आधार पर डिस्ट्रिक्ट जज ने 14 अक्टूबर मामले की न्यायिक जांच के साथ एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply