Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / दिल्ली में रहेंगे कर्फ्यू जैसे हालात

दिल्ली में रहेंगे कर्फ्यू जैसे हालात

  • पब्लिक प्लेसेज पर 5 से ज्यादा लोगों के जमा होने पर मनाही

नई दिल्ली। देश की राजधानी में नए साल के जश्न पर पाबंदियां लगा दी गई हैं। नए नियम के अनुसार, पब्लिक प्लेसेज पर 5 से ज्यादा लोग एक साथ जमा नहीं हो सकेंगे। नए साल के जश्न पर कार्यक्रम भी नहीं हो सकेंगे। 31 दिसंबर 2020 की रात 11 बजे से लेकर 1 जनवरी 2021 की सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। 1 जनवरी की रात 11 बजे से लेकर 2 जनवरी की सुबह 6 बजे तक भी यही पाबंदियां रहेंगी। कोविड-19 वायरस के म्यूटेंट यूके स्ट्रेन के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने यह निर्णय लिया है। दिल्ली में कोविड के स्थानीय मामलों को ध्यान में रखते हुए भीड़भाड़, समारोह और नए साल पर सार्वजनिक उत्सव से वायरस फैलने का भारी खतरा है। इससे दिल्ली में कोविड-19 मामलों के ट्रांसमिशन की चेन रोकने के अब तक के प्रयासों पर पानी फिर सकता है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply