Tuesday , March 26 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / नोएडा: श्रीकांत त्यागी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

नोएडा: श्रीकांत त्यागी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

उत्तर प्रदेशनोएडा के सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता के मामले के मुख्य आरोपी श्रीकांत त्यागी के खिलाफ कार्रवाई जारी है। सोमवार सुबह नोएडा अथॉरिटी की नोएडा के सेक्टर 93 में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी पहुंची और श्रीकांत त्यागी के आवास में हुए अवैध निर्माण पर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी नेता श्रीकांत त्यागी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार खाक छान रही है। इसी क्रम में आरोपी श्रीकांत त्यागी की लोकेशन सूत्रों के मुताबिक नोएडा पुलिस की टीम को हरिद्वार और ऋषिकेश क्षेत्र में भी मिली है। जिसके चलते पुलिस टीम ने ऋषिकेश पुलिस से संपर्क किया है. हालांकि स्थानीय पुलिस ने नोएडा पुलिस टीम के क्षेत्र में आने को लेकर अनभिज्ञता जताई है।

इससे पहले, सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही बरतने के आरोप में थाना फेज 2 के प्रभारी सुजीत उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया है। नोएडा के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बताया कि पड़ताल में पाया गया है कि सुजीत उपाध्याय ने इस मामले में लापरवाह बरती। इससे पहले उन सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया जो ओमेक्स सोसायटी में घुस आए थे। उनसे पूछताछ की जा रही है और मुख्य आरोपी श्रीकांत त्यागी की तलाश की जा रही है।

आपको बता दें कि ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी का शुक्रवार को कुछ पौधे लगाने को लेकर महिलाओं से विवाद हो गया था। महिलाओं ने श्रीकांत त्यागी पर पौधे लगाकर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। श्रीकांत ने एक महिला से अभद्रता करते हुए गालियां देकर धमकाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी नेता के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोसाइटी की महिलाओं का आरोप है कि श्रीकांत ने सत्ता की हनक दिखाते हुए पौधे लगाकर एक स्थान पर कब्जा करने का प्रयास किया। जब महिलाओं ने उन्हें रोका तो उन्होंने एक महिला से अभद्रता की और जमकर गालियां दीं।

About team HNI

Check Also

सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पद नाम और चयन प्रक्रिया बदली, जानिए

Agniveer Bharti 2024 : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2014 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया …

Leave a Reply