Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / नोएडा: भगोड़ा श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार

नोएडा: भगोड़ा श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार

मेरठ। नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में महिला से गाली-गलौच करने वाले कथित नेता श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। त्यागी के साथ पुलिस ने तीन लोगों को मेरठ से गिरफ्तार किया। बता दें कि श्रीकांत नोएडा की सोसाइटी में महिला के साथ बदसलूकी के मामले में फरार चल रहा था। 6 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी एक महिला पर चिल्लाते और उनसे गाली-गलौच करते नजर आ रखा था। उस वीडियो के वायरल होने के 24 घंटे बाद ही नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में 15 लोग जबरन घुस गए और पीड़ित परिवार को धमकी दी। इसके बाद सांसद महेश शर्मा मौके पर पहुंचे और सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी पर गैंग्स्टर के तहत 25 हजार का ईनाम भी घोषित कर रखा था। नोएडा पुलिस की 8 टीमें 3 राज्यों में उसकी तलाश भी कर रही थी। प्रशासन ने सोमवार को उसके घर पर अवैध निर्माण को तोड़ भी दिया था। इतना ही नहीं, जीएसटी की टीम ने भंगेल में उसकी दुकानों पर छापेमारी भी की थी।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply