Sunday , February 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / ब्रेकिंग न्यूज… उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने ओमप्रकाश पर जताया भरोसा, सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी!

ब्रेकिंग न्यूज… उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने ओमप्रकाश पर जताया भरोसा, सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी!

देहरादून। प्रदेश में मुख्य सचिव के पद से कल शुक्रवार को उत्पल कुमार सिंह सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। उनके बाद इस पद पर कौन आसीन होगा, लंबे समय से चल रहे इन कयासों को त्रिवेंद्र सरकार ने विराम देते हुए आज गुरुवार को अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश को मुख्य सचिव पद पर तैनात कर दिया है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से जारी शासनादेश में यह जानकारी दी गई है।  
पिछले करीब एक महीने से नए मुख्य सचिव को लेकर अटकलों का दौर चल रहा था। इस मामले में ओमप्रकाश रेस में सबसे आगे चल रहे थे। हालांकि इस अधिकारी के खिलाफ सोशल मीडिया में भी अभियान चल रहा था, लेकिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने इस पुराने साथी पर ही भऱोसा जताया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply