पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में वर्ष 2020-21 में स्नातक स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सूची जारी कर दी गई है। 354 अभ्यर्थियों में 203 बालिकाएं हैं।
सूची में छात्राओं को बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर में 85, बीएफएससी 11, बीएससी (ऑनर्स) होमसाइंस में 44, बीटेक-फूड टेक्नोलॉजी में 17 तथा बीवीएससी एंड एएच में 46 सीटें आवंटित कीं गईं। वहीं छात्रों को बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर में 67, बीएफएससी 12, बीएससी (आनर्स) होमसाइंस में 33, बीटेक-फूड टेक्नालॉजी में 15 तथा बीवीएससी एंड एएच में 26 सीटें आवंटित की गईं हैं।
संयोजक प्रवेश परीक्षा पंत विवि डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि कोविड-19 के कारण इस वर्ष स्नातक स्तर के लिए प्रवेश 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर दिया गया है। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स, बॉयोलॉजी और एग्रीकल्चर के विषयों में प्राप्त अंकों को आधार माना गया है। प्रवेश अनुभाग की ओर से विवि की वेबसाइट पर प्रवेश से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
Hindi News India