Thursday , February 19 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड को लेकर भाजपा का बड़ा फैसला, इन्हें सौंपी अहम जिम्मेदारी…

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड को लेकर भाजपा का बड़ा फैसला, इन्हें सौंपी अहम जिम्मेदारी…

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी के रूप में दुष्यंत कुमार गौतम को जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि पूर्व में भी दुष्यंत कुमार गौतम प्रदेश प्रभारी थे। इसके संबंध में पार्टी के राष्टीय महासचिव अरुण सिंह ने सूची जारी की है।

बता दें कि कुछ दिन पहले लोकसभा चुनाव में 75 प्रतिशत वोट हासिल करने की रणनीति पर मंथन करने के लिए पार्टी के 33 प्रमुख दिग्गज राजधानी में जुटे थे। बैठक में हर नेता को लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपनी एक कार्ययोजना बताई। इस बैठक में केंद्र से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी पहुंचे थे।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply