Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / अल्मोड़ा / अल्मोड़ा में लव जिहाद का मामला आया प्रकाश में

अल्मोड़ा में लव जिहाद का मामला आया प्रकाश में

ग्रामीणों ने चार लोगों को सौंपा पुलिस को
  • मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया

अल्मोड़ा। जिले के द्वाराहाट बग्वालीपोखर क्षेत्र में लव जिहाद के मामले में पुलिस ने चार मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा है। इनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में देर रात थाने में जमकर हंगामा भी हुआ। इसके बाद स्थानीय विधायक महेश नेगी भी थाने पहुंचे। जहां हिंदूवादी संगठन युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार कलियर निवासी एक मुस्लिम युवक का स्थानीय नाबालिग लड़की से सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ द्वाराहाट पहुंचा। नाबालिग को होटल में बुलाया। जब लोगों को शक हुआ तो उनको पकड़कर थाने लाए। पुलिस ने कलियर हरिद्वार निवासी कासिफ, अरमान, साने आलम व फरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। चारों आरोपी 20 से 25 साल के हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply