अंतरराष्ट्रीयखेलचर्चा मेंराष्ट्रीय

टोक्यो ओलंपिक में देश को पहला पदक ​दिलाया मीराबाई चानू ने

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक के पहले ही दिन भारत ने मेडल लिस्ट में खोला अपना खाता। मीराबाई चानू ने 49 किग्रा वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। इसी के साथ मीराबाई भरोत्तोलन में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बनीं। मीराबाई चानू के मेडल जीतते ही पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है। मीराबाई चानू ने अपनी सफलता से पूरे देश का सिर गर्व से ऊचा कर दिया है। मीराबाई चानू के पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “इससे सुखद शुरुआत के लिए आशा नहीं की जा सकती थी। भारत उत्साहित है. मीराबाई का शानदार प्रदर्शन. भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है । इसके साथ ही राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भी उन्हें बधाई दी है. राष्ट्रपति ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा, “भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए पदक तालिका की शुरुआत करने के लिए मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई।

Leave a Reply