Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : अब ऑडियो विवाद में फंसे यह भाजपा विधायक!

उत्तराखंड : अब ऑडियो विवाद में फंसे यह भाजपा विधायक!

  • ऑडियो में आपत्तिजनक शब्दावली का इस्तेमाल करने के मामले का संज्ञान लेते हुए भाजपा ने जारी किया नोटिस

देहरादून। ऑडियो विवाद में झबरेड़ा के भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल को भाजपा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आरोप है कि इस ऑडियो में जो शख्स आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है, वह कर्णवाल है। पार्टी ने मामले का संज्ञान लेते हुए विधायक से 15 दिन में जवाब मांगा है। जवाब न देने पर उन्हें अनुशासनहीनता की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। गौरतलब है कि कर्णवाल का विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के साथ भी विवादों का गहरा नाता रहा है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कर्णवाल के पार्टी कार्यकर्ताओं से अभद्र व अशोभनीय व्यवहार व पार्टी लाइन से हटकर आचरण पर संज्ञान लिया है। उन्होंने इसे भाजपा के संविधान के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी कुलदीप कुमार ने बीते मंगलवार को कर्णवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कर्णवाल के कृत्य को अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना गया है। नोटिस में कहा गया है कि 15 दिन में प्रदेश अध्यक्ष अथवा उन्हें नोटिस का लिखित उत्तर दें। अन्यथा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा सकती है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply