Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मसूरी : एलबीएस प्रशासनिक अकादमी के सर्वेंट क्वार्टर में फटा सिलिंडर, सात घायलों में तीन गंभीर

मसूरी : एलबीएस प्रशासनिक अकादमी के सर्वेंट क्वार्टर में फटा सिलिंडर, सात घायलों में तीन गंभीर

मसूरी। पहाड़ों की रानी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के सर्वेंट क्वार्टर में अचानक सिलिंडर फटने से धमाका हो गया। जिसमें सात लोग घायल हो गए, चार महिला और तीन पुरूष हैं। जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई गई है।
घायलों को फायर सर्विस और पुलिस की मदद से लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से तीन लोगों को गंभीर हालत में देहरादून मैक्स अस्पताल रेफर किया गया।
हादसा आज बुधवार सुबह का है। यहां सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाली एक महिला अपनी बेटी के साथ पूजा करने के बाद मार्निंग वाक के लिए निकली थी कि इसी बीच घर में रखे सिलिंडर का रेगुुलेटर सही तरीके से न लगने के कारण गैस लीक हो गई। जिस कारण मंदिर में जल रहे दीए ने आग पकड़ ली और सिलिंडर में धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि खिड़की दरवाजे भी क्षतिग्रस्त हो गए। पड़ोसी सरस्वती भंडारी ने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग घबरा गए। उन्होंने गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर की डिलीवरी के दौरान सिलिंडर चैक न करने का आरोप लगाया।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply