Thursday , February 19 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / कर्नाटक की सिनी के सिर सजा मिस इंडिया 2022 का ताज

कर्नाटक की सिनी के सिर सजा मिस इंडिया 2022 का ताज

मुंबई। कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने 21 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब जीत लिया है। यह इवेंट रविवार देर रात मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ। राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर-अप रहीं और उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिनाता चौहान सेकेंड रनर-अप रहीं।

सिनी ने 31 कंटेस्टेंट को मात देकर ये खिताब अपने नाम किया। वो कर्नाटक की रहने वाली हैं, लेकिन उनका जन्म मुंबई में हुआ है। सिनी के पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन की डिग्री है और अब वो चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट की पढ़ाई कर रही हैं। इसके अलावा वो भरतनाट्यम डांसर भी हैं। फर्स्ट रनर अप रूबल राजस्थान के शाही राजघराने से बिलॉन्ग करती हैं। रूबल को डांस, ऐक्टिंग, पेंटिंग में इंटरेस्ट है और उन्हें बैडमिंटन खेलना भी पसंद है। वहीं सेकंड रनर-अप शिनाता उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। वो 21 साल की हैं और उन्हें म्यूजिक काफी पसंद है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply