गुजरात में 71 दिनों में 1.23 लाख डेथ सर्टिफिकेट हुए जारी, सरकार ने कोरोना से बताईं सिर्फ 4,218 मौतें
अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना के नए मामले और मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा हैं। अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, भावनगर, जामनगर जैसे जिलों में ऐसे हालात हैं कि शवगृहों में लाइनें लग रही हैं। इसके बावजूद सरकार कोरोना से मरने वालों के सही आंकड़ा छिपाने की कोशिश कर रही है।

