Monday , February 23 2026
Breaking News
Home / मनोरंजन / ‘द कपिल शर्मा शो’ की ऑडियंस का बड़ा खुलासा, शूटिंग के वक्त होता है बड़ा झोल

‘द कपिल शर्मा शो’ की ऑडियंस का बड़ा खुलासा, शूटिंग के वक्त होता है बड़ा झोल

‘द कपिल शर्मा शो’ जो कि काफी फेमस शो है इन दिनों ऑफ एयर कर दिया गया है | कपिल का कहना है कि वे अपने परिवार को वक़्त देना चहाते हैं , जिस वजह से उन्होंने शो से कुछ वक़्त का ब्रेक लिया है | कोविड -19 से पहले कपिल के शो में लाइव ऑडियंस आया करती थी | यह ऑडियंस आने वाले सेलिब्रिटीज से सवाल पूछा करती थी, इन्ही ऑडियंस में से कुछ लोगों से पता चला हे की सेट पर उन्हें कई बार फेक हंसी हंसनि पड़ती है |

कोई मोई डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक लाइव ऑडियंस में शामिल चिराग गुप्ता जी का कहना है,

”एक आदमी ने सेट पर सेलिब्रिटी से सवाल कर लिया, वो शो की स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था | इसलिए उसे स्टूडियो से बाहर निकल दिया गया | तीन से चार घंटे चलने वाले शूट में वो किसी को स्टूडियो के बाहर वॉशरूम तक नहीं जाने देते और ना ही स्टूडियो के अंदर पानी मिलता है, कपिल के शो को लाइव देखना बिल्कुल भी फन एक्सपीरियंस नहीं होता | इससे अच्छा हम इसे टीवी पर ही देख लें ”

कई लोगों का यह भी कहना है कि सेट पर गिफ्ट्स के रूप में दिए गए मोबाइल फ़ोन भी शूटिंग के बाद उनसे वापिस ले लिए जाते है | इसके अलावा भी कई लोगों ने कपिल शर्मा के शो की शूटिंग को लेकर ऐसे ही अनुभव शेयर किये हैं |

About team HNI

Check Also

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं ‘सम्राट पृथ्वीराज’, पहले दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़

मुंबई। अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो …

Leave a Reply