उत्तराखण्डचर्चा मेंदेहरादूनराज्य

धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, अनुपूरक बजट समेत कई प्रस्तावों पर लगी मुहर…पढ़ें अहम फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हो रही कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में नौ प्रस्ताव आए जिसमें से आठ प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में गैरसैंण में होने वाले मानसून सत्र में अनपुरक बजट को पास किया गया। लगभग 5600 करोड़ का अनुपूरक बजट को कैबिनेट ने मंजूर किया है।

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर…

1. गैरसैंण में होने वाले मानसून सत्र में अनपुरक बजट को कैबिनेट ने किया पास

2. लगभग 5600 करोड़ का अनुपूरक बजट कैबिनेट ने किया मंजूर

3. चीनी मिल में 68 मृतक आश्रित के पदों पर मिलेगी नौकरी

4. मृतक आश्रितो के पद पर लगी रोक को कैबिनेट ने हटाया

5. चीनी मिल में ही 123 सीजन कर्मचारियों के मृतक आश्रितों पदों को भरने को लेकर अगली कैबिनेट में होगा फैसला

6. दैनिक वेतन भोगी, संविदा कर्मचारियों के नियमतिकरण के फैसले पर चर्चा

7. 5 साल की जगह 10 साल की सेवा माना जाएगा

8. नियमितीकरण का मानक नियमितकरण के लिए बनेगी नियमावली