Sunday , April 28 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / दर्दनाक सड़क हादसा : नदी में गिरी बोलेरो, 6 पुलिसकर्मी सहित 7 की मौत, 4 घायल

दर्दनाक सड़क हादसा : नदी में गिरी बोलेरो, 6 पुलिसकर्मी सहित 7 की मौत, 4 घायल

चंबा। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। चंबा जिले में तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर तरवाई पुल के पास बोलेरो गाड़ी सड़क से लुढ़क कर बैरा नदी में जा गिरी। जिसमें सवार 7 लोगों मौत ​हो गयी। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी अनुसार बोलेरो गाड़ी में 11 लोग सवार थे। जिसमें 9 पुलिस कर्मी, एक ड्राइवर और एक स्थानीय शामिल थे. यह बोलेरो गाड़ी तीसा से बैरागढ़ की ओर जा रही थी। तभी अचानक तरवाई के पास गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 6 हिमाचल पुलिस के जवान सहित 7 लोगों की मौत​ हो गयी है। वहीं, चार लोग घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। घायलों और नाले से निकालने का प्रयास किया। जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं घायलों को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती कराया गया है।

वहीं, घटना को लेकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा जिला चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर आज सुबह सड़क दुर्घटना में पुलिस कर्मियों और ड्राइवर की मौत हो गई और अन्य लोगों के घायल होने का दुःखद खबर मिली है। सीएम ने कहा मैं मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। जिला प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply