Sunday , February 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में दीपावली पर दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित, आदेश जारी…

उत्तराखंड में दीपावली पर दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित, आदेश जारी…

देहरादून। उत्तराखंड में प्रकाश पर्व दीपावली पर सरकारी कर्मचारियों को दो दिन की छुट्टी मिलेगी। शासन ने 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को छुट्टी संबंधी शासनादेश बुधवार को जारी कर दिया है।

दरअसल, शासन के ही आदेश के बाद उत्तराखंड सचिवालय संघ के खिलाफ कर्मचारियों की नाराजगी दिख रही थी। उत्तराखंड सचिवालय संघ भी सरकार के इस फैसले को गलत ठहरा रहा था। इसी मामले में उत्तराखंड सचिवालय संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य सचिव से मुलाकात की और इस मामले में संशोधन करते हुए 1 नवंबर को भी छुट्टी किए जाने की मांग की थी। वहीं अब उत्तराखंड सचिवालय संघ की इस मांग पर निर्णय लेते हुए शासन ने अब 1 नवंबर की भी छुट्टी घोषित कर दी है।

उत्तराखंड शासन के सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी ने आदेश पत्र में लिखा है, कि दीपावली पर्व के लिए उत्तराखंड में 31 अक्टूबर व 1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश किया जाता है। इसके अंतर्गत सभी सरकारी विभागों के अलावा बैंक व कोषागार भी बंद रहेंगे। 2 नवंबर से सभी कार्यालय यथावत खुलेंगे।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …