Monday , February 16 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: 12 वर्षीय लड़की को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

उत्तराखंड: 12 वर्षीय लड़की को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

रामनगर। रामनगर काशीपुर मार्ग पर 12 वर्षीय लड़की को अज्ञात बोलेरो वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी है। जिससे बच्ची की मौत हो गई है। वहीं, सड़क हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुछ दूरी पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

मृतक लड़की के पिता त्रिलोक ने बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी साक्षी आज दोपहर अपने दादा के साथ दवाई लेने के लिए पीरूमदारा जाने के लिए टांडा चौराहे पर टेंपो का इंतजार कर रही थी। इसी बीच एक अज्ञात बोलेरो वाहन के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाकर उनकी पुत्री को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया था।

यहाँ भी पढ़े: देहरादून भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की हुई जोरदार भिड़ंत, चालक की जिंदा जलकर मौत

मृतक लड़की के पिता ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल साक्षी को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही, जानकारी मिलने के बाद दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक को पीरुमदारा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार क मामले की जांच शुरू कर दी है।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …