Thursday , June 19 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / ऋषिकेश घूमने आए थे, नहाते समय गंगा में डूबे दो युवक

ऋषिकेश घूमने आए थे, नहाते समय गंगा में डूबे दो युवक

ऋषिकेश। आज शुक्रवार को यहां नीम बीच पर नहाने के दौरान दो युवक डूब गए। घंटों की मशक्कत के बाद जल पुलिस ने दोनों युवकों के शव को बरामद कर लिया गया है। दोनों युवक गाजियाबाद के रहने वाले थे। परिजनों को सूचना दे दी गई है
पुलिस के मुताबिक आज शुक्रवार सुबह गाजियाबाद से 6 युवकों का दल ऋषिकेश घूमने आया था। वे सभी नीम बीच पर गंगा में नहाने के लिए पहुंचे। इस बीच दो युवक गंगा के भंवर में फंस गए। दोनों ने बाहर निकलने के लिए काफी मशक्कत की, लेकिन कुछ देर बाद दोनों आंखों से ओझल हो गए। यह देख उनके साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
मौके पर पहुंची मुनि की रेती की जल पुलिस और स्कूबा डाइविंग की टीम ने गंगा में दोनों युवकों की खोजबीन शुरू की। करीब एक घंटे बाद टीम को सफलता मिली. पुलिस ने दोनों युवकों को बाहर निकाला। इस दौरान 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। जहां डॉक्टरों ने मौके पर ही दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि दोनों युवकों की पहचान शुभम (25) पुत्र पदम सिंह व रजत खन्ना (21) पुत्र अनुज खन्ना निवासी शालीमार गार्डन, गाजियाबाद के रूप में हुई है। दोनों युवकों के परिवारों में जवान बेटों की मौत से कोहराम मचा हुआ है।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply