Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : आज शनिवार दोपहर तक मिले 31 नये पॉजिटिव, कुल मरीज हुए 1245

उत्तराखंड : आज शनिवार दोपहर तक मिले 31 नये पॉजिटिव, कुल मरीज हुए 1245

देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार दोपहर तक कोरोना संक्रमण के 31 नये मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1245 हो गई है। आज अल्मोड़ा में चार, चमोली और देहरादून में छह छह, नैनीताल और टिहरी में तीन तीन, पिथौरागढ़ में आठ व उत्तरकाशी में एक केस सामने आए हैं।
इधर राजधानी देहरादून में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज शनिवार को यहां एक निजी अस्पताल की चार स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। बताया गया कि इन्होंने कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला का इमरजेंसी कक्ष में उपचार किया था। चारों स्टाफ नर्सों को दून अस्पताल लाया जा रहा है। स्टेट कॉर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने इन मामलों की पुष्टि की है। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में यद्यपि बढ़ोतरी हो रही है परंतु हरिद्वार आज इससे अछूता रहा जो एक सुखद समाचार है। बीते शुक्रवार को प्रदेश में 62 नए मामले मिले थे।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply