Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / केदारनाथ मार्ग पर टेंट पर गिरी चट्टान, एक की मौत और बाल बाल बचे 5 मजदूर

केदारनाथ मार्ग पर टेंट पर गिरी चट्टान, एक की मौत और बाल बाल बचे 5 मजदूर

रुद्रप्रयाग। आज सोमवार को केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी में एक टेंट में रह रहे 6 मजदूरों के टेंट पर अचानक एक चट्टान आ गिरी। जिससे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जब पांच लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
घटना के बाद एसडीआरएफ, पुलिस, डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और मजदूर के शव को गौरीकुंड लेकर आई।  हादसे का श्किार हुआ मजदूर पैदल यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चर संचालन करता था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया जंगलचट्टी के पास कुछ घोड़ा-खच्चर मजदूरों ने टेंट लगाया हुआ था। आज सुबह के समय ऊपरी पहाड़ी से गिरे पत्थर गिरने की चपेट में धनवीर निवासी कंडाली विकासखंड जखोली आ गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। टेंट के भीतर रह रहे 5 मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply