Monday , April 29 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / भाकियू ने धामी को बताई किसानों की पीड़ा

भाकियू ने धामी को बताई किसानों की पीड़ा

देहरादून। आज सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने किसानों की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और उनके उचित समाधान का अनुरोध किया।
धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड की अधिकांश आबादी कृषि एवं इससे संबंधित कार्यों पर निर्भर है। राज्य सरकार द्वारा कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के हित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। कृषि, बागवानी के साथ औषधीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को तीन लाख रूपए और महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रूपए तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए 3900 जैविक क्लस्टरों में काम शुरू किया गया है। किसानों को कृषि उपकरण उपलब्ध कराने के लिए ‘फार्म मशीनरी बैंक’ योजना शुरू की है। इसके लिए 80 फीसद तक सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान, प्रवक्ता चौधरी धर्मेन्द्र मलिक, रवीन्द्र सिंह राणा, सलविन्द्र सिंह कलसी, राजबीर सिंह, विक्रम सिंह गोराया, कर्मजीत सिंह, जगपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply