Friday , February 20 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे मिला युवक का शव

हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे मिला युवक का शव

ऋषिकेश। आज शुक्रवार को हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन पानी के पास फ्लाईओवर के नीचे एक युवक का शव बरामद हुआ है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी हैं।
पुलिस के मुताबिक आज शुक्रवार की सुबह ग्राम प्रधान बलविंदर सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन पानी पुलिया के पास फ्लाईओवर के नीचे एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस  ने बताया कि मृतक के कपड़ों से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान राजेश कुमार निवासी ग्राम दाकरा, देहरादून के रूप में हुई है।
रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद पुजारी ने बताया कि मृतक के परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दे दी गई है। हालांकि प्रथम दृष्टया फ्लाईओवर के नीचे गिरकर युवक की मौत होनी प्रतीत हो रही है। ऊपर से गिरने की वजह से ही मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान भी हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply