Monday , February 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / चकराता में खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, दूसरा गंभीर

चकराता में खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, दूसरा गंभीर

विकासनगर। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में कोरूवा क्वारना मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

यहां भी पढ़ें: ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर खाई में गिरी कार, चार की मौत, दो घायल

आज शुक्रवार सुबह गहरी खाई में जा गिरा। वाहन क्वारना गांव से विकास नगर की ओर जा रहा था. बताया जा रहा है कि चियाधार के पास चढ़ाई पर अचानक ब्रेक फेल होने के कारण वाहन करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में दो लोग सवार थे। सूचना पाकर चकराता से तहसील प्रशासन, एसडीआरएफ व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से उनको खाई से बाहर निकाला। हादसे में टीकम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और चालक जीतू ऊर्फ जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply