Tuesday , April 21 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पौड़ी : पाबौ में खाई में गिरा वाहन, पांच घायल

पौड़ी : पाबौ में खाई में गिरा वाहन, पांच घायल

श्रीनगर। पौड़ी जिले के पाबौ थाना क्षेत्र में आज मंगलवार को सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में तीन लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में भर्ती किया कराया है, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर पौड़ी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़े: उत्तरकाशी : गहरी खाई में गिरा वाहन, दो की मौत, दो घायल

जानकारी के मुताबिक सभी लोग डूंगरी गांव से शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। तभी उगड़ी गांव के पास ये हादसा हो गया। इस हादसे में घायल हुए उपेन्द्र राणा, पूजा और साक्षी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में उपचार चल रहा है. वहीं, रोहित और ऋतिका को पौड़ी जिला अस्पताल रेफर किया गया है.चौकी प्रभारी सूरत शर्मा ने बताया कि सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी इनका वाहन 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply