Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देवाल : तीन दिन से लापता घेस के मिनी बैंक के संग्रहकर्ता का शव पेड़ से लटका मिला

देवाल : तीन दिन से लापता घेस के मिनी बैंक के संग्रहकर्ता का शव पेड़ से लटका मिला

थराली से हरेंद्र बिष्ट।
देवाल विकासखंड के अंतर्गत दूरस्थ गांव घेस के मिनी बैंक के स्थानीय संग्रहकर्ता का शव उसी के निर्माणाधीन मकान के पास एक पेड़ पर लटका मिला। राजस्व पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया है। साथ ही मामले में जांच शुरू कर दी गई है। यहां मिली जानकारी के अनुसार सहकारी बैंक के मिनी बैंक घेस के स्थानीय संग्रहकर्ता 35 वर्षीय बलवीर राम पुत्र शेरी राम का शव घर के पास ही एक पेड़ पर लटका मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस को दी जिस पर राजस्व निरीक्षक सुजान सिंह नेगी, उपनिरीक्षक जैनबिष्ट प्रमोद नेगी, देवाल नवल किशोर मिश्रा, हरेंद्र सिंह रावत राजस्व टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर राजस्व उपनिरीक्षक प्रमोद नेगी ने बताया कि मृतक पिछले 2-3 दिनों से लापता था। उसकी ग्रामीण खोजबीन में जुटे हुए थे। गत दिवस उसका शव उसी के निर्माणाधीन मकान के पास पेड़ में लटका हुआ मिला। मामले की जांच की जा रही है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply