काशीपुर। शादी के महज कुछ दिन बाद दुल्हन ने सभी को सकते में ला दिया। अभी शादी के छ दिन ही हुए थे कि नवविवाहिता दुल्हन जेवर और नकदी लेकर हालात में लापता हो गई। वहीं अब पीड़ित के पिता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। जिसमें कहा गया है कि वो नई बस्ती पोस्टमार्टम हाउस के रहने वाले हैं। उनके बेटे इसरार की शादी 21 जून 2023 को मोहल्ले की ही युवती से हुई थी। शादी के छह दिन बाद ही उनकी बहू जेवर और नकदी लेकर संदिग्ध हालात में लापता हो गई है।
पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने कहा है कि उनकी बहू मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। बहू के साथ ही घर से नौ तोला सोना, 400 ग्राम चांदी और 45 हजार की नकदी भी गायब है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर लुटेरी दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है।