Friday , February 20 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पुंछ में एलओसी पर तैनात उत्तराखंड के लांस नायक ने की खुदकुशी

पुंछ में एलओसी पर तैनात उत्तराखंड के लांस नायक ने की खुदकुशी

  • आठ गढ़वाल राइफल रेजीमेंट में तैनात लांस नायक आशीष कुमार निवासी गुज्जवाल (उखीमठ) जिला रुद्रप्रयाग के तौर पर हुई जवान की शिनाख्त

पुंछ/रुद्रप्रयाग। बीते सोमवार को पुंछ के मेंढर सब डिवीजन में नियंत्रण रेखा पर तैनात उत्तराखंड के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या करने की खबर है। जवान की शिनाख्त सेना की आठ गढ़वाल राइफल रेजीमेंट में तैनात लांस नायक आशीष कुमार निवासी गुज्जवाल (उखीमठ) जिला रुद्रप्रयाग के तौर पर हुई है। मेंढर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार बीते सोमवार की सुबह जिले के मेंढर सब डिवीजन की मनकोट तहसील के भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित बलनोई सेक्टर में तैनात सेना की आठ गढ़वाल राइफल के जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो वे गोली चलने की आवाज की दिशा में भागे। जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां उन्होंने लांस नायक आशीष कुमार को खून से लथपथ पड़ा पाया। उन्होंने तुरंत सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी और मौके पर डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद जवान को मृत घोषित कर दिया। हालांकि यह पता नहीं लग पाया है कि जवान ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply