Wednesday , April 17 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : कांग्रेस ने दो पूर्व विधायकों को पार्टी से दिखाया बाहर का रास्ता

उत्तराखंड : कांग्रेस ने दो पूर्व विधायकों को पार्टी से दिखाया बाहर का रास्ता

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाने की कार्रवाई लगातार जारी है। कांग्रेस ने प्रत्याशियों का विरोध करने वाले दो पूर्व विधायकों पर एक्शन लेते हुए उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इससे पूर्व 10 से अधिक प्रमुख नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। कांग्रेस के संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के अनुशंसा के बाद प्रदेश पूर्व विधायक तस्लीम अहमद और जिला कांग्रेस कमेटी पिथौरागढ़ के अनुशंसा पर पूर्व विधायक नारायण राम आर्य के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दोनों को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस बार टिकट कटने के बाद से वह लगातार भाजपा के संपर्क में हैं। इसकी वजह से उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। बता दें कि इससे पहले पार्टी ने कार्रवाई करते हुए प्रदेश महामंत्री लक्ष्मी राणा, प्रदेश सचिव अंकुर रौथाण, प्रदेश सचिव राजीव कंडारी, पूर्व प्रत्याशी ठाकुर गजेंद्र सिंह पंवार और जिला अध्यक्ष जसपाल लाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के चलते निष्कासित किया था। कांग्रेस ने यह कार्रवाई जिला कांग्रेस कमेटी रुद्रप्रयाग और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त विधानसभा पर्यवेक्षक तिलक राज शर्मा की अनुशंसा पर की थी।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply