Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / अल्मोड़ा / उत्तराखंड : खाई में गिरी बोलेरो, बच्ची समेत दो लोगों की मौत, तीन गंभीर

उत्तराखंड : खाई में गिरी बोलेरो, बच्ची समेत दो लोगों की मौत, तीन गंभीर

अल्मोड़ा। बीते गुरुवार को अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बोलेरो बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 6 साल की मासूम समेत दो लोगों की जान चली गई। जबकि एक ही परिवार के 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक स्याल्दे ब्लॉक के बुधोड़ी गांव में रहने वाले ललित कुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बोलेरो से मौलगांव स्थित अपने ससुराल गए थे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे ससुराल से लौटते समय पूनाकोट बस स्टैंड के पास बोलेरो करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस प्रशासन को दी।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही बोलेरो में सवार दो लोगों की मौत हो चुकी थी। इस हादसे में ललित कुमार की 6 साल की बेटी दीक्षा और ग्राम रणथमल निवासी वाहन चालक सुरेंद्र सिंह (28) पुत्र ज्ञान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ललित कुमार, उनकी पत्नी पुष्पा और 3 वर्षीय बेटी कोमल गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवालय लाया गया। जिसके बाद हायर सेंटर रामनगर रेफर कर दिया गया। 

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply