Saturday , February 21 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, दो की मौत…चार घायल

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, दो की मौत…चार घायल

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई है। जबकि चार लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब छह बजे की है। ग्राम डूंगरी से परिवार कार (uk13A 4341) में सवार हो रुद्रप्रयाग के लिए निकला था। इस दौरान डूंगरी मार्ग पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। किसी ने हादसे की सूचना एसडीआरएफ को दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने खाई में जाकर देखा तो दो लोगों की मौत हो चुकी थी।

हादसे में कलपेश्वरी (58) पत्नी बुद्धि लाल और आरती(24) पुत्री जितपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जितपाल (50) पुत्र बुद्धि लाल, बुद्धि लाल (70) पुत्र हीरु लाल, देवेश्वरी देवी (45) पत्नी जितपाल पूजा (27) पुत्री जितपाल घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, देवेश्वरी देवी की हालत गंभीर है। ये सभी लोग एक ही परिवार के हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply