Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / नैनीताल घूमने जा रहे 4 दोस्त नींद और रफ्तार की भेंट चढ़े!

नैनीताल घूमने जा रहे 4 दोस्त नींद और रफ्तार की भेंट चढ़े!

नैनीताल। यहां घूमने जा रहे चार दोस्तों की कार रामपुर में दुर्घटनाग्रस्त होकर नाले में गिर गई। इस हादसे में चार युवकों की मौत की खबर है। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में पता चला है कि नींद और रफ्तार की वजह से चालक गाड़ी पर काबू नहीं रख पाया और मौज मस्ती की जगह मौत का दामन थाम लिया। इस हृदयविदारक घटना से चारों दोस्तों के घरों में कोहराम मचा है।
पुलिस के मुताबिक दिल्ली से राजेंद्र कुमार अपने दोस्तों मनोज, सोनू और दीपक के साथ इकोस्पोर्ट्स गाड़ी से नैनीताल घूमने जा रहे थे। आज रविवार की सुबह करीब 4:00 बजे रामपुर पर नैनीताल रोड स्थित पहाड़ी गेट के पास उनकी कार अचानक बेकाबू हो गयी और नाले में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों ने पुलिस को इस बात की खबर की। पुलिस ने क्रेन की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी को नाले से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक चारों लोग दम तोड़ चुके थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी गई है।
पुलिस के अनुसार दुर्घटना के स्पष्ट कारण का अभी पता नहीं चला है, लेकिन तेज रफ्तार और नींद इसकी वजह हो सकती है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। उधर हादसे की खबर सुनकर एक बार तो उनके परिजनों को यकीन ही नहीं हुआ, लेकिन बाद में सच्‍चाई सामने आने पर चारों घरों में कोहराम मचा है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply