Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / सभी का वैक्सीनेशन हमारी शीर्ष प्राथमिकता : तीरथ

सभी का वैक्सीनेशन हमारी शीर्ष प्राथमिकता : तीरथ

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज शनिवार को जिला अस्पताल गोपेश्वर में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट और कोविड सेंटर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने अगले दो दिनों में ऑक्सीजन प्लांट इंस्टॉलेशन का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।  इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीनेशन इस समय हमारी शीर्ष वरीयता है और हमारा प्रयास है कि कोई भी नागरिक टीकाकरण से वंचित न रहे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीजी कॉलेज गोपेश्वर में 18 से 44 वर्ष के नागरिकों को कोविड-19 के बचाव हेतु चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि कोविड की रोकथाम के लिए सभी संसाधन जुटाए जा रहे है। इसके लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में ऑक्सीजन की कमी न पहले थी और ना ही आगे रहेगी। राज्य में ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए सभी जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे है। इसके अलावा बाहरी राज्यों से भी ऑक्सीजन की आपूर्ति सुचारू ढंग से हो रही है। कोविड के दृष्टिगत जहां पर जो भी आवश्यकता है उसको पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में 18 से 44 वर्ष के टीकाकरण कार्यक्रम में व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 18 से 44 आयु वर्ग के नागरिकों को निःशुल्क वैक्सीन लगाने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए राज्य सरकार ने 400 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि विदेश से भी वैक्सीन मंगाने का काम किया जा रहा है और जल्द ही सभी लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन बेड, वैंटिलेंटर, पीपीई किट उपलब्ध है। डीआरडीओ की मदद से ऋषिकेश और हल्द्वानी में कोविड मरीजों के इलाज के लिए पांच पांच सौ बेड के अस्पताल बनाए जा रहे है। केन्द्र सरकार से भी राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होने कहा कि सरकार जनता को हर मुमकिन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटी है। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे मास्क पहनें, अपने हाथों को बार बार धोएं तथा कोविड गाइडलाइन का अच्छे से पालन करें।

इस दौरान जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने  मुख्यमंत्री को कोविड की रोकथाम के लिए जनपद  में संचालित कार्यों से अवगत कराया। जिला अस्पताल गोपेश्वर में 200 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने का काम शुरू हो गया है और एक दो दिन में इसको स्टॉलेशन करने के बाद प्लांट से ऑक्सीजन जनरेशन का काम शुरू हो जाएगा। साथ ही जिले में वैक्सीनेशन का कार्य भी सुचारू ढंग से चल रहा है। भ्रमण के दौरान सहकारिता एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह रावत, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे, एडीएम अनिल चन्याल, सीएमओ डा. एमएस खाती आदि मौजूद थे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply