Sunday , May 3 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / अगले पेराई सत्र से पहले हर हाल में शुरू हो सितारगंज चीनी मिल : त्रिवेंद्र

अगले पेराई सत्र से पहले हर हाल में शुरू हो सितारगंज चीनी मिल : त्रिवेंद्र

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज गुरुवार को सितारगंज चीनी मिल के संबंध में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी पेराई सत्र तक सितारगंज चीनी मिल दोबारा शुरू हो जाये। इसके लिए पूरी योजना जल्द बनाई जाये। किसानों का हित पहला लक्ष्य होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सितारगंज में निर्मित इन्फ्रास्ट्रक्चर का सही उपयोग होना जरूरी है। इससे गन्ना उत्पादकों को गन्ने की बिक्री में परेशानी नहीं होगी व अन्य लोगों के रोजगार भी बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सितारगंज चीनी मिल को आगामी पेराई सत्र से शुरू करने के लिए अभी से प्रक्रिया शुरू की जाये। इसके लिए टेक्निकल टीम एवं विशेषज्ञों की राय ली जा सकती है। बैठक में विधायक सौरभ बहुगुणा, ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. एसएस नेगी, मुख्यमंत्री के तकनीक सलाहकार डॉ. नरेन्द्र सिंह, अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, सचिव अमित नेगी, राधिका झा, निदेशक शूगर फेडरेशन चन्द्रेश यादव, अपर सचिव डा. वी. षणमुगम आदि उपस्थित थे।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply