Tuesday , February 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिया इस्तीफा

उत्तराखंड : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिया इस्तीफा

देहरादून। उत्तराखंड की सियासत से एक बार फिर बड़ी खबर है। बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सोनिया गांधी को भेजे इस्तीफे पत्र में गणेश गोदियाल ने लिखा कि वह हार की जिम्मेदारी लेते हैं और अपने पद से इस्तीफा देते हैं। प्रदेश में हुये विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आज मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मैं परिणाम के दिन ही इस्तीफा देना चाहता था पर हाईकमान के आदेश की प्रतिक्षा पर रुका था। आज दिल्ली पंहुच कर जैसे ही यह अवगत हुआ कि अन्य वह सभी राज्यों के जबावदेह पदाधिकारी, जहां चुनावों में आशातीत सफलता नहीं मिली, अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं, मैंने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कांग्रेस के कार्यकर्ता के तौर पर संघर्ष करता रहूंगा।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply