Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / कोरोना से जंग जीतकर काम पर लौटे सीएम त्रिवेंद्र

कोरोना से जंग जीतकर काम पर लौटे सीएम त्रिवेंद्र

देहरादून। कोरोना से जंग जीतने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत काम पर लौट आए हैं। मुख्यमंत्री ने आज मंगलवार से अपना कामकाज शुरू कर दिया है।
कोरोना संक्रमति होने के बाद मुख्यमंत्री ने अपना आइसोलेशन पीरियड पूरा कर लिया है। जिसके बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज मंगलवार से दिल्ली स्थित आवास में फाइलों के निस्तारण का काम शुरू कर दिया है। त्रिवेंद्र शनिवार को एम्स नई दिल्ली से डिस्चार्ज हो गए थे। उनकी सभी रिपोर्ट सामान्य हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कुछ दिन दिल्ली स्थित अपने आवास में रहेंगे। मुख्यमंत्री 18 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। तब से वह आइसोलेशन में रहे। 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री को हल्का बुखार हुआ। दून अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उनकी चेस्ट में मामूली संक्रमण मिला।
डॉक्टरों की सलाह पर वह एम्स दिल्ली में भर्ती हो गए। फिजीशियन डॉ. एनएस बिष्ट के मुताबिक सीएम की सभी रिपोर्ट सामान्य हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी और बेटी का स्वास्थ्य भी ठीक है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply