Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / कोरोना के खतरे से उभरने को प्रदेश में 282 इलाके सील

कोरोना के खतरे से उभरने को प्रदेश में 282 इलाके सील

  • अकेले देहरादून में 71 कंटेनमेंट जोन

देहरादून। प्रदेश में कोरोना वायरस की सुनामी थम नहीं रही है। कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने के साथ ही कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ रही है। अब प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या 282 हो गई है। देहरादून में सबसे ज्यादा 71 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां शहर में 55 इलाके सील हैं। जबकि विकासनगर में 7 कंटेनमेंट जोन हैं। ऋषिकेश में सुमन विहार, ग्राम श्यामपुर समेत 4 कंटेनमेंट जोन हैं। डोईवाला और कालसी में दो-दो कंटेनमेंट जोन हैं। त्यूनी में भी एक कंटेनमेंट जोन है। रुड़की में चार इलाके सील हैं। हरिद्वार शहर में एक और भगवानपुर में दो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। नैनीताल में कुल 43 कंटेनमेंट जोन हैं। हल्द्वानी में 38, नैनीताल में 2 और रामनगर में 2 कंटेनमेंट जोन हैं।पहाड़ी जिलों में भी कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ रही है। पौड़ी के कोटद्वार में 07 इलाके सील हैं। चाकीसैंण में एक कंटेनमेंट जोन है। पौड़ी में 3 और श्रीनगर में 3 इलाके सील हैं। उत्तरकाशी में भी स्थिति बिगड़ रही है। यहां 62 कंटेनमेंट जोन हैं। भटवाड़ी में 42, बड़कोट में 10 और पुरोला में 05 इलाके सील हैं। डुंडा में 2 और जोशियाड़ा में 3 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। ऊधमसिंहनगर जिले में 48 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां रुद्रपुर में 36, काशीपुर में 4 और सितारगंज में 7 इलाके सील हैं। गदरपुर में एक कंटेनमेंट जोन है। चंपावत में 19 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां टनकपुर में 12, चंपावत में 02, बनबसा में 1, लोहाघाट में 2, बाड़ाकोट और पाटी में एक-एक कंटेनमेंट जोन है। चमोली में गैरसैंण, घाट और कर्णप्रयाग में 1-1 इलाका सील है। टिहरी में 05, नरेंद्रनगर में 02 और कीर्तिनगर-घनसाली में दो इलाके सील हैं। रुद्रप्रयाग जिले में ऊखीमठ, जखोली और नगर क्षेत्र में एक-एक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। पिथौरागढ़ जिले में मूनाकोट ब्लॉक को सील किया गया है। अल्मोड़ा में भी दो इलाके सील किए गए हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply