Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में थम नहीं रहा कोरोना का कहर

उत्तराखंड में थम नहीं रहा कोरोना का कहर

  • आज प्रदेश में मिले 6251 कोरोना संक्रमित
  • 85 लोगों ने गंवाई जान, दून में सर्वाधिक 2207 पाॅजिटिव मिले

देहराूदन। प्रदेश में उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने आए। प्रदेश में पहली बार 24 घंटे के अंदर 6251 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं, 85 मरीजों की मौत हुई है। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 48 हजार पार हो गई है। आज 3129 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक 1 लाख 74 हजार 867 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 20 हजार 350 मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को 28346 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 2207 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, हरिद्वार जिले में 1163, नैनीताल में 673, ऊधमसिंह नगर में 827, पौड़ी में 253, टिहरी में 163, रुद्रप्रयाग में 150, पिथौरागढ़ में 33, उत्तरकाशी में 195, अल्मोड़ा में 198, चमोली में 125, बागेश्वर में 107 और चंपावत में 157 संक्रमित मिले।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply