Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: गैस जलाते समय सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, छह घायल

उत्तराखंड: गैस जलाते समय सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, छह घायल

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के कृष्णा कॉलोनी में अचानक घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिसके बाद एक बड़े विस्फोट के साथ गैस सिलेंडर फट गया इस घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में किचन में मौजूद किशोरी और उसके फूफा बुरी तरह झुलस गए जबकि पड़ोस के घरों में मौजूद दोपरिवारों के चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही तीन घरों को सील कर दिया।

सूचना पर ट्रांजिट कैंप पुलिस के साथ ही विधायक शिव अरोरा मौके पर पहुंचे। सभी घायलों जिला अस्पताल पहुंचाया गया। नीतू और भूपराम का चेहरा बुरी तरह झुलस गया जबकि बाकी लोगों के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। एसडीएम प्रत्यूष सिंह ने बताया कि प्रभावित परिवार के सदस्यों को नजदीक के एक स्कूल में ठहरा दिया गया है। उनको कंबल मुहैया कराया गया व खाने का इंतजाम भी करा दिया गया है।
वहीं धमाके में नीतू (17) और भूपराम (41) बुरी तरह झुलस गए। इसके साथ ही किचन की दीवारों में दरार आ गई और हादसे में घर की एक दीवार के अलावा पड़ोस में स्थित दो घरों की छत गिर गई जिसमें कल्पना (36), उसकी बेटी दीपिका (6), बेटा दीपांकर (13) और दूसरे घर में मौजूद मदनलाल की बेटी विनीता (15) घायल हो गई।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply