Wednesday , May 8 2024
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड : पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड, अगले 48 घंटे में बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड : पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड, अगले 48 घंटे में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख है। मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान गिरने से लोगों को जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने एक बार फिर शीतलहर को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह शाम कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शाम होते ही पारा लुढ़क रहा है। जिस कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान 0.8, टिहरी में 2.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि, अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री रहा। वहीं, राजधानी दून में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि, अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञानियों ने अगले 48 घंटे बाद राज्य में पश्चिमी विक्षोभ की हल्की सक्रियता की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक राज्य के पर्वतीय जनपदों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर कोहरे के दौरान वाहन चलाने में सावधानी बरतने तथा बुजुर्ग बीमार और बच्चों को शीतलहर में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

About team HNI

Check Also

ऋषिकेश: गंगा में डूबे युवक का शव बरामद, आठ लोगों का ग्रुप आया था घूमने

ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला क्षेत्र के मस्तराम घाट में डूबे युवक का एसडीआरएफ ने शव बरामद …

Leave a Reply