Tuesday , February 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड: होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र के एक होटल के कमरे में व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार व्यक्ति 6 दिन पहले रेलवे बाज़ार स्थित होटल में रुकने के लिए आया था। तीन दिन से उसका कमरा बंद था, लेकिन आज सुबह को उस कमरे से बदबू आने लगी। जिसके बाद होटल संचालकों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पता चला कि व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। मृतक व्यक्ति की पहचान अल्मोड़ा के रहने वाले आनंद सिंह के रूप में हुई है। हालांकि अभी यह नहीं पता चल पाया है की आंनद की मौत किन वजहों से हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी का कहना है कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …