Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / अब टिहरी में बादलों का कहर, मलबे की भेंट चढ़े कई घर

अब टिहरी में बादलों का कहर, मलबे की भेंट चढ़े कई घर

टिहरी। आज सोमवार को बादलों ने जिले में कहर बरपाया है। जिले के भिलंगना ब्लॉक के मेड गांव में आज तड़के जोर आवाज के साथ अतिवृष्टि हुई। तेज आवाज सुनकर सभी लोग नींद से जग गए और उनकी जान बच गई। घटना आज तड़के चार बजे की बताई जा रही है। सभी लोग सुरक्षित हैं, लेकिन कुछ घर मलबे में दबे हैं।
गांव के भगवत सिंह ने बताया कि आज सुबह तेज आवाज आने पर अचानक सभी ग्रामीणों की नींद टूट गई और जब वे इसका कारण जानने घरों से निकले तो  भारी मात्रा में मलबे को आता देख वे सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। जिससे सभी लोगों की जान बच गई। हालांकि मलबे की चपेट में आकर कई घर जमींदोज हो गये। नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply