अब टिहरी में बादलों का कहर, मलबे की भेंट चढ़े कई घर
team HNI
July 19, 2021
उत्तराखण्ड, चर्चा में, टिहरी गढ़वाल, राज्य
151 Views
टिहरी। आज सोमवार को बादलों ने जिले में कहर बरपाया है। जिले के भिलंगना ब्लॉक के मेड गांव में आज तड़के जोर आवाज के साथ अतिवृष्टि हुई। तेज आवाज सुनकर सभी लोग नींद से जग गए और उनकी जान बच गई। घटना आज तड़के चार बजे की बताई जा रही है। सभी लोग सुरक्षित हैं, लेकिन कुछ घर मलबे में दबे हैं।
गांव के भगवत सिंह ने बताया कि आज सुबह तेज आवाज आने पर अचानक सभी ग्रामीणों की नींद टूट गई और जब वे इसका कारण जानने घरों से निकले तो भारी मात्रा में मलबे को आता देख वे सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। जिससे सभी लोगों की जान बच गई। हालांकि मलबे की चपेट में आकर कई घर जमींदोज हो गये। नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है।
#cloudburst #uttarakhand #weather #climate #disaster 2021-07-19