Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / अपराध / हरिद्वार : रिश्तेदार ने ही प्रॉपर्टी डीलर को गोली से उड़ाया

हरिद्वार : रिश्तेदार ने ही प्रॉपर्टी डीलर को गोली से उड़ाया

हरिद्वार। हरिद्वार में कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कला में रिश्तेदार ने गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी। पुलिस ने रिश्तेदार के साथ शामिल दो युवकों को हिरासत में लिया है। जिन्होंने घटना के आरोपी की मदद की है। मुख्य आरोपी फरार है। जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक रात को सोते हुए प्रॉपर्टी डीलर को घर में घुसकर बदमाशों ने गोली मारी है। मृतक की शिनाख्त रविंद्र पुत्र ब्रजवीर निवासी जमालपुर कला के रूप में हुई है। जबकि हत्या करने वाले आरोपी का नाम पेनल्टी और कुमार बताया जा रहा है। पास के ही सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की तमंचा लेकर जाते हुए फुटेज भी सामने आई है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय और सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की तफ्तीश की जा रही है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply