Sunday , February 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : बादल फटने से दो मकान जमींदोज, चार लोग गंभीर

उत्तराखंड : बादल फटने से दो मकान जमींदोज, चार लोग गंभीर

पिथौरागढ़। बीते रविवार की रात बादल फटने से मुनस्यारी के दाखिम गांव के कुरूवा तोक मे दो मकान जमींदोज हो गये। जिसमें दो परिवारों के चार लोगों को गंभीर चोट आयी है। एक परिवार के भूपाल राम (35) पुत्र पुष्कर राम, उसकी पत्नी तारा देवी (30) और छह वर्षी पुत्र लक्ष्मण सिंह तथा दूसरे परिवार की रमोती देवी पत्नी हुक्कम सिह को गंभीर चोटें आयी हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। तीन बकरियां और एक गाय मलबे में दबी हुई बताई जा रही हैं।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंगल सिह मेहरा ने घटना की सूचना आज सोमवार सुबह सात बजे प्रशासन को दी तो प्रशासन, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग की टीम को घटना स्थल तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जगह जगह सडक मार्ग अवरुद्ध होने के कारण टीम को 25 से 30 किमी पैदल चलकर घटना स्थल तक पहुंचना पड़ा। गांव की आशा गंगा देवी ने बताया कि सभी घायलों को बांसबगड़ तक डोली में पहुंचा दिया गया। जहां से उनको अस्पताल भेज दिया गया है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी मुनस्यारी डॉ. मनोज सिंह कुंवर ने बताया कि घटना स्थल पर सुबह ही मेडिकल टीम को भेज दिया गया है तथा बराबर आशा से संपर्क बना हुआ है। मुख्यालय को भी इस हादसे की जानकारी दे दी गई है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply