Saturday , February 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पौड़ी: घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग दंपति की जलकर मौत

पौड़ी: घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग दंपति की जलकर मौत

पौड़ी गढ़वाल। जिले के पाबौ क्षेत्र के अंर्तगत थापली गांव में एक मकान में आग लगने से दंपती की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आग पर काबू पाकर दोनों को घर से बाहर निकाला। जिन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया है। लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।

पुलिस चौकी पाबौ के प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि रात्रि को ग्राम प्रहरी ने सूचना कि गांव थापली के एक मकान में आग लगी है। सूचना पर टीम मौके पर गई तब तक मकान में रह रहे बंदूर लाल (88 वर्ष) तथा उनकी पत्नी गोदांबरी देवी ( 82 वर्ष) आग की चपेट में आ गए। बताया कि दोनों के बुरी तरह से झुलस जाने से मौत हो गई। घर में दोनों दंपती अंकेले ही रहते थे। बताया कि मकान पुराना है तथा घर में काफी सूखी लकड़ी भी रखी गई थी। चूल्हें की आग के फैलने के कारण आग लगना माना जा रहा है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply